बेगुसराय, जनवरी 31 -- भगवानपुर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में 10 मामले निष्पादित किए गए। एसपी मनीष कुमार की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में लोगों ने जमीन विवाद के सम्बंध में आवेदन दिया। एसपी ने सीओ को जमीन विवाद का मामला निष्पादित करने का निर्देश दिया। सीओ रानू कुमार ने बताया कि कुल 12 मामले रजिस्टर्ड किए गए। इसमें 10 मामले का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, तेयाय ओपी अध्यक्ष निकिता भारती, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.