मोतिहारी, जून 20 -- पताही। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ नाज़नी अकरम की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में सुनवाई हेतु 11 मामलों में दोनों पक्षो को नोटिस किया गया था। जिसमे 09 मामलो की सुनवाई हुई तथा 04 मामलो का निष्पादन हुआ। सीओ नाज़नी अकरम ने बताया की भूमि विवाद हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमे 09 मामलों की सुनवाई की गई है। जिसमे 04 मामलो का निष्पादन किया गया जबकि अन्य मामले में लोग अनुपस्थित रहे।मौके पर अंचल नाज़िर मदन कुमार,आईटी सहायक प्रशांत कुमार, सहित दर्जनों फरियादी मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 04 मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- भूमि विवाद मामलों की सुनवाई तेज, कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...