जनता दरबार में 'खाकी' अपराधियों की तोड़ेगी कमर
कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कौशाम्बी के आपराधिक इतिहास को बारीकी से खंगाला है। संगठित अपराध के तौर तरीकों को भांपने के बाद एसपी ने जनता को सुरक्षित करने के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। एसपी ने क्राइम मीटिंग में फरमान जारी किया है कि अब हर बुधवार को पुलिस ग्राम चौपाल लगाएगी। चौपाल के जरिए जनता से संवाद करके अपराध की जड़ को खंगाला जाएगा, साथ ही उसकी रोकथाम के लिए वहीं रूपरेखा भी तय की जाएगी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जिले में अब तक हुए अपराधों का ब्यौरा मांगकर उसकी समीक्षा की है। इस दौरान वह दो बार क्राइम मीटिंग कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यह पता लगाने का प्रयास किया है कि कौशाम्बी में आखिर अपराध की मूल वजह क्या है। किन कारणों से यहां आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। महिला सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.