गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की फरियादों पर सुनवाई की। कटेया के महाजन राम, पंचदेवरी के सुनील भगत, गोपालगंज की माया देवी और हथुआ के विशुन साह ने भू विवाद की शिकायत दर्ज करायी गयी। एडीएम ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएलएओ अनिल कुमार, ओएसडी संदीप कुमार व एसडीसी दिलीप कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...