जनता दरबार में ही बच्ची को कान की मशीन दी गई
धनबाद, जून 3 -- धनबाद। जनता दरबार में मंगलवार को सिजुआ पोस्ट निवासी प्रीति कुमारी अपने परिजनों के साथ पहुंची। परिजनों ने डीसी को बताया कि बच्ची श्रवण संबंधी समस्या से जूझ रही है तथा आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह कान की मशीन उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। डीसी आदित्य रंजन ने तत्काल जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप को कार्यवाही का निर्देश दिया। त्वरित पहल करते हुए बच्ची को मौके पर ही कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। साथ ही डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि बच्ची को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की पहल करें। वहीं दिव्यांग पेंशन के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुई पहल डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.