औरंगाबाद, जनवरी 3 -- आम जनता से संवाद और पुलिस-पब्लिक संबंध सशक्त बनाने के उद्देश्य से सिमरा थाना में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 68 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक भूमि विवाद से संबंधित थीं। कई लोगों ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। कर्मा बसंतपुर निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिमरा थाना क्षेत्र में तो शराबबंदी है, लेकिन आस-पास के रिसियप और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे शांति प्रभावित हो रही है। इस पर एसपी ने संबंधित थाना अधिकारियों को विशेष निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, रास्ता अवरुद्ध करना और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें भी सुनवाई में आईं। बहादु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.