गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जनता दरबार लगाकार जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों पर सुनवाई की। साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुचायकोट प्रखंड के शंभू साह, विजयीपुर के संजय सिंह व थावे के रहमत मियां ने जमीन विवाद संबंधित शिकायत दर्ज करायी। वहीं, अन्य आवेदनों में सामाजिक सुरक्षा, भूमि अतिक्रमण, राजस्व संबंधित समस्याएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी शामिल थीं। मौके पर एडीएम राजेश्वरी पांडेय, ओएसडी संदीप कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...