हाजीपुर, मई 8 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज प्रखंड परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनी गई। कुछ का निष्पादन भी किया गया। प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और पुलिस अनुमंडल कार्यालय सदर 2 में जनता दरबार लगाया गया। पुलिस अनुमंडल कार्यालय सदर 2 में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। वहीं अंचल कार्यालय में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कुल 9 आवेदन आए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।जबकि 6 आवेदन प्रक्रिया में हैं। प्रखंड कार्यालय में पेंशन से जुड़े तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभाग को निष्पादन हेतु भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सदर 2 गोपाल मंडल ने बताया कि जनता दरबार में अधिकांश आवेदन मारपीट और आपसी विवाद से जुड़े थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी...