जहानाबाद, मार्च 6 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की उपस्थिति में सोमवार को जनता दरबार के तर्ज पर सबका सम्मान जीवन आसान, सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के कई फरियादी अपनी समस्याओं से बीडीओ को रूबरू कराया। वहीं बलौरा पंचायत के सिद्धारामपुर गांव निवासी राजनीतिक कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर बलौरा पंचायत के कृषि समन्वयक के कार्यकलापों के खिलाफ बीडीओ को लिखित शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को कृषि समन्वयक द्वारा खास खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाने एवं आमजनता को लाभ से वंचित किए जाने की शिकायत की। राजनीति कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने...