जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की शिकायतें
धनबाद, मई 16 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया। जनता दरबार में नौकरी के नाम पर ठगी, बीसीसीएल में पुनर्वास तथा मुआवजा, पानी की समस्या, तालाब किनारे धार्मिक कार्य के लिए घाट निर्माण, बेघर को आवास व्यवस्था, किडनी फेल होने के कारण लोन चुकाने में असमर्थ, रैयती तालाब चौड़ीकरण के कारण आसपास के घर क्षतिग्रस्त, आम रास्ता तथा नाली का पानी रोकने, खाता संख्या में सुधार, होमगार्ड बहाली, पारिश्रमिक भुगतान में कटौती, आपसी विवाद, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने सुनीं 22 फरियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.