जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्या सुनी गयी। समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया l पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया। पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण भी पुलिस के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया तथा वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.