पूर्णिया, अप्रैल 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से राशन से जुड़ी शिकायतें, जमीन के परिमार्जन, म्यूटेशन तथा जाति और आय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। बीडीओ ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें से कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.