जनता दरबार में सात मामलों का किया गया निपटारा
सासाराम, मई 9 -- शिवसागर, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी अंचलाधिकारी शंकर शरण उपाध्याय, एसआई विनोद कुमार यादव व अंचल परिचारी सतीश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान दस मामले सामने आए, जिनमें से सात का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष तीन मामलों में आगे की कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया। प्रभारी सीओ सह आरओ ने बताया कि रजिन्द्र सिंह कुर्था, लालबाबू सिंह कुर्था, दिनेश सिंह, द्वारिका सिंह, रघुवीर सिंह, मदन शाह, रुपेश, सिप्पू आदि रैयतों के मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.