जनता दरबार में सात भूमि विवादों की सुनवाई, छह मामलों का मौके पर निपटारा
मधुबनी, जून 27 -- झंझारपुर/अंधराठाढ़ी,निज प्रतिनिधि। अंधराठाढ़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े सात मामलों की सुनवाई की गई। इनमें छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामला आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अगली सुनवाई तक लंबित रखा गया। सीओ प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र से आए तीनों मामलों का आपसी सुनवाई के बाद निपटारा कर दिया गया। वहीं रुद्रपुर थाना क्षेत्र से प्राप्त चार मामलों में तीन का समाधान हुआ। एक मामले में जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News जनता दरबार में पांच नए आवेदन आए, पांच मामलों का हुआ निष्पादन सीओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.