बागेश्वर, मार्च 9 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान होने पर जानकारी फरियादी को भी दें। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं को भी संज्ञान में लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना तैयार करते समय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सुझाव भी शामिल किए जाएं। प्रशासन का कार्य केवल आपदा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.