औरंगाबाद, जनवरी 15 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनी। चोरी होने, आगजनी से नुकसान, अतिक्रमण हटाने, भूमि विवाद सहित कई मामले आए। औरंगाबाद के न्यू एरिया के लक्ष्मण बिगहा निवासी राहुल कुमार ने शस्त्र अनुज्ञप्ति से संबंधित शिकायत की। अंबा थाना के हरदत्ता के दामोदर दुबे ने घर में चोरी की घटना से हुए नुकसान की जानकारी दी। माली थाना के गम्हरिया गांव की प्रिया देवी ने दाखिल खारिज से संबंधित, वार्ड नंबर-6 की रिंकू देवी ने घर से उंची सड़क बनाने की शिकायत की। कहा कि इससे उन्हें परेशानी हो रही है। रफीगंज के लहास गांव के नवीन कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा आठवीं कक्षा के अंक प्रमाण पत्र पर प्रति हस्ताक्षर नहीं किए जाने से संबंधित शिकायत की। रायपुरा गांव के दिवाकर कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.