गढ़वा, मई 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि मंगलवार को आयोजित किए जा रहे जनता दरबार से लोगों का लाभ मिल रहा है। जनता दरबार में सड़क, नाली, पेयजल, पेंशन, आवास से जुड़े मामले पहुंच रहे हैं। उनमें अधिसंख्य मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया जा रहा है। अध्यक्ष की ओर से आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को तेनार के लोग सड़क जैसी समस्या को लेकर पहुंचे। उस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने पहले कच्ची सड़क की मापी कर पक्की सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया। जनता दरबार में किफायती आवास आवंटन अविलंब नहीं होने का मामला उठाया गया। उस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मामले को विभाग को लिखने और उसे अविलंब पूरा कर लोगों को उपलब्ध कराने की बात कही। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं उसका समाधान त्वरित क...