औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- कार्रवाई के लिए किया गया निर्देशित फ़ोटो- 24 अप्रैल एयूआर 19 कैप्शन- शुक्रवार को जनता दरबार में शिकायतों पर सुनवाई करतीं डीडीसी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को डीएम के निर्देशानुसार डीडीसी अनन्या सिंह की अध्यक्षता में सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस क्रम में परिवादियों द्वारा अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता तथा अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित ...