जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल और प्रखंड कार्यालयों में लगे जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेंशन स्वीकृति और भूमि संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। कई लाभुकों को मौके पर ही राहत मिली। इटकी अंचल में 61 आवेदनों का निष्पादन किया गया। अनगड़ा अंचल में सबसे अधिक 115 मामलों का निष्पादन किया गया। बेड़ो अंचल में 79, रातू में 105 और सिल्ली अंचल में 71 मामलों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- 18 पंचायतों में सहयोग शिविर से जनता की शिकायतों का निष्पादन सिल्ली में अतिवृष्टि से प्रभावित चार लाभुकों को मुआवजा भी उपलब्ध कराया गया। बुंडू अंचल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.