पूर्णिया, मार्च 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय जलालगढ़ में जनता दरबार में कई मामलों की सुनवाई की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जिन मामलों की सुनवाई के लिए आवेदन पहुंचा है उन मामलों में जमीन नापी, पेंशन, संबंधी, राशन कार्ड ,नल जल संबंधी मामले हैं। सभी मामलों को गंभीरता से देखते हुए आवेदक को इंसाफ का भरोसा दिलाया गया। बता दें कि अंचल अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से अंचल का सारा काम का भार भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.