भागलपुर, जनवरी 4 -- जगदीशपुर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें अंचलाधिकारी सतीश कुमार के साथ विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में सुनवाई हुई। आयोजित जनता दरबार में रैयती जमीन से संबंधित कुल 11 मामलों पर सुनवाई हुई। जिसमें सात मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष चार मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि आमलोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.