बोकारो, जून 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से सोमवार को उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को रखा। इस दौरान गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्...