गोपालगंज, मार्च 28 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के थावे अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि से संबंधित कुल सात मामले प्रस्तुत किए गए। राजस्व कर्मचारी सुरेश यादव ने बताया कि इनमें से चार मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं होने के कारण संबंधित पक्षों को अगले जनता दरबार में साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष रूप से समाधान करने का प्रयास किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी वकील अख्तर, मंजू देवी सहित पक्ष-विपक्ष के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...