गढ़वा, जनवरी 6 -- धुरकी। सीओ सह बीडीओ विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अंचल दिवस सह जनता दरबार में भूमि संबंधी कुल पांच मामलों का निपटारा किया गया। उक्त अवसर पर राजस्व उप निरीक्षक विकास कुमार, राजस्व कर्मचारी मोजिव अहमद खान, शशि विश्वकर्मा के अलावा अंचल और प्रखंड के अन्य कर्मी मौजूद थे। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधी कुल 7 मामले आए थे। सीओ ने कहा कि अंचल दिवस का आयोजन ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क करने का अवसर मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.