गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- बैकुंठपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को लगे जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित तेरह मामलों पर सुनवाई राजस्व अधिकारी धीरज कुमार की उपस्थिति में हुई। जिसमें दोनों पक्षों की उपस्थिति एवं सहमति बनने के बाद पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। अन्य मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं रहने की स्थिति में अगली तिथि निर्धारित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...