बेगुसराय, मई 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित दो नए मामले दर्ज किए गए। दर्ज मामलों में नावकोठी के श्रीकांत साह, मनोज साह एवं मनीर आलम के बीच तथा छतौना अब्बूपुर के आशा देवी और दिनेश महतो के बीच भूमि विवाद का मामला शामिल है। वहीं पूर्व से लंबित चार मामलों की सुनवाई करते हुए अगली तिथि निर्धारित की गई। अंचल कार्यालय के अनुसार निष्पादन हेतु अब भी छह भूमि विवाद के मामले लंबित हैं। यह भी पढ़ें- सीओ के जनता दरबार में दो नये मामले पंजीकृत जनता दरबार में दोनों पक्षों की बातें सुनकर विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया गया। मौके पर सीओ सूरज कुमार, एएसआई अंकिता कुमारी, कार्...