सीवान, मई 31 -- सिसवन। भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में कुल चार मामलों पर सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन कर दिया गया। शेष दो मामले लंबित है, इन मामलों में कागजातों की जांच और दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगले शनिवार को सुनवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...