बेगुसराय, फरवरी 28 -- नावकोठी। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित पांच मामलों की सुनवाई की गई, वहीं एक नया आवेदन भी प्राप्त हुआ। नए आवेदन में गुदर पासवान (पेसर सरयुग पासवान) बनाम ललन सिंह (पिता स्व. सीताराम सिंह), ग्राम पहसारा के बीच आपसी जमीन विवाद का मामला सामने आया। मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ सूरज कुमार ने अप्रैल 2026 तक जमीन की मापी कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। जनता दरबार में अब कुल चार मामले लंबित रह गए हैं। मौके पर प्रोबेशनरी एसआई अंकिता कुमारी, कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक गोपाल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.