गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम पवन कुमार सिन्हा के समक्ष सिधवलिया, बरौली, मांझा तथा कुचायकोट प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर निवासी सदानंद महतो एवं बरौली प्रखंड के खुरमपुर निवासी लखीचंद सह ने भू विवाद से संबंधित आवेदन पेश किया। वहीं मांझा प्रखंड के अजीज मियां ने इंदिरा आवास से जुड़ी समस्या रखी। कुचायकोट प्रखंड के रामपुर माधो निवासी राजेश कुमार ने भी भू विवाद का मामला जिला प्रशासन के समक्ष रखा। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार जल्द निष्पादन करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.