रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों व अंचलों में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों को त्वरित राहत मिली। जिलेभर में आयोजित जनता दरबारों के दौरान सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, चान्हो में 89, बेड़ो में 136, राहे में 95, सिल्ली में 51, अरगोड़ा में 72, बुढ़मू में 66, खलारी में 24 तथा बुंडू में 43 आवेदनों का समाधान किया गया। इनमें दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, लगान रसीद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामले प्रमुख रहे। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान करना है। अधिकारियों को संवेदन...