साहिबगंज, मई 27 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों व आमजनों की समस्याएं सुनीं । मौके पर ही उनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, मंईयां सम्मान योजना, पेयजल संकट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत कई जनसमस्याएं सामने आई। कई लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी किस्त भुगतान में विलम्ब होने की शिकायत करते हुए कहा कि राशि नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में पेंशन को लेकर लगा जनता दरबार मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत ख...