गंगापार, फरवरी 9 -- सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय कोरांव में चेयरमैन ओमप्रकाश केसरी की अध्यक्षता में दरबार लगाया गया। जिसमे लगभग 74 शिकायतें आई। इसमें अधिकतर शिकायतें प्रधानमन्त्री आवास की मांग और विरोध से सम्बन्धित रही। कुछ लोगों ने पात्र को अपात्र होने की भी शिकायत की। दर्जनों लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में अम्बेडकर नगर में सामुदायिक शौचालय की मांग की गई। लोगों का कहना था कि उन्हें शौच के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिकतर कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.