कटिहार, जून 13 -- बरारी,संवाद सूत्र अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश मामलों का निष्पादन कर दिया गया।अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी मामलों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों की बातें सुनी गई।इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि एक मामले में स्थलीय जांच की आवश्यकता होने के कारण जांच के बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद के 12 मामलों का हुआ निपटारा यह भी पढ़ें- बेन अंचल कार्यालय में जनता दरबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...