पूर्णिया, फरवरी 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।सोमवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने विभिन्न विभागों से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन कराया। प्रखंड क्षेत्र के रामदेली, हांसी, सांपा और जलालगढ़ पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए मामलों के समाधान की दिशा में पहल कराई। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजित करने की व्यवस्था है, जिससे आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई और निष्पादन एक ही स्थान पर होने से लोगों को राहत मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज इलाकों से भी अब लोग अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.