औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- डीएम ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, कार्रवाई का निर्देश फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- सोमवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनतीं डीएम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.