चतरा, मई 23 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आमजनों ने भूमि विवाद, स्वास्थ्य सुविधा, आवास योजना, राशन कार्ड, शिक्षा, मत्स्य, आंगनबाड़ी एवं तालाब से संबंधित मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग ...