जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की विधायक ने सुनी परेशानी
अयोध्या, जून 21 -- रौजागांव। रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने तुरन्त अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूर-दराज गांवों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समस्या के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। और तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। ---- यह भी पढ़ें- विधायक ने पारा गरीबशाह में ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.