जनता दरबार में पहुंचे दिव्यांग के साथ जमीन पर बैठकर डीसी ने सुनीं समस्याएं
चतरा, मई 27 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ देवरिया से एक दिव्यांग विकास कुमार सिंह अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे थे। डीसी ने दिव्यांग को देखकर उनके साथ ही जमीन पर बैठ गये और उनकी समस्याओं को सुना। दिव्यांग ने बताया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना में नाम दर्ज होने के बावजूद आवंटन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। साथ ही उनकी बच्ची अस्वस्थ है, जिसके इलाज में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से सुनते हुए डीसी ने स्वयं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही तत्काल सहयोग उपलब्ध कराते हुए बच्ची के इलाज में सहायता करने की पहल की। इस दौरान विकास कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.