जहानाबाद, फरवरी 2 -- करपी, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। बीडीओ के द्वारा आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुकूल निष्पादन किया जा रहा है। सोमवार को हुए जनता दरबार में कुल छ: फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा। माली से चिंता देवी ने राशन कार्ड में सुधार से संबंधित आवेदन दिया, वहीं धर्मपुर के किसा देवी ने शौचालय की राशि की फरियाद की। कोनी के कशिश भारती ने जन्म प्रमाण पत्र में पिन कोड जुड़वाने का आवेदन दिया तो माली के राजनंदन बिंद ने 3 महीने से रुके वृद्धजन पेंशन योजना के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.