पूर्णिया, मार्च 8 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में धमदाहा के एसडीएम अनुपम स्वयं पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया। इस दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। आयोजित जनता दरबार में कुल दस मामले सामने आए, जो मुख्य रूप से जमीन विवाद से संबंधित थे। मामलों की सुनवाई के बाद एसडीएम अनुपम और राजस्व अधिकारी सादिक आलम ने सभी मामलों का निष्पादन कर दिया। इन मामलों में जमीन विवाद का एक पुराना मामला, जमीन मापी से संबंधित मामले तथा दखल-देहानी से जुड़े मामले शामिल थे। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से जानकारी लेकर मौके पर ही समाधान निकालने का प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम अनुपम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को किसी भी परिस्थिति में लंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.