पूर्णिया, जून 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय जलालगढ़ में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। जनता दरबार के दौरान लाभुकों ने वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति, पेंशन भुगतान में विलंब, आधार और बैंक खाते से संबंधित तकनीकी समस्याओं सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराईं। कई वृद्ध लाभुकों ने समय पर पेंशन राशि नहीं मिलने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। मामलों को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को सभी आवेदनों की जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...