बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकारी स्कूलों में सफाईकर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में पीड़ित कर्मी डीएम साहिला के जनता दरबार में पहुंचे और मानदेय भुगतान की मांग की। सफाईकर्मियों का कहना था कि होली पर्व में भी उनको मानदेय नहीं मिला है। इस पर डीएम ने डीईओ संदीप रंजन को तत्काल मामले की जांच करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया। बता दें कि डीएम ने आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई में अलग-अलग प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों आई। कुल 47 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत हुए। जनता दरबार में प्राप्त कुल 47 आवेदनों में से 19 राजस्व विभाग से संबंधित, 21 विकास से संबंधित एवं 07 अन्य विभाग से संबंधित है। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता...