सासाराम, जनवरी 30 -- सासाराम। डीएम उदिता सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय के डीआरडीए सभा भवन में जनता दरबार आायेजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनी। नासरीगंज के अनिल कुमार सिंह द्वारा पैक्स अध्यक्ष खिरिआंव पर धान खरीद बिक्री व भुगतान में अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी गई। दीनानाथ सिंह चंदा बिगहा दो अकोढ़ीगोला द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी निवास व जाति बदल कर लाल पर्चा बनवाने की शिकायत की। राधिका देवी पांचोडिहरी दिनारा द्वारा पुत्र के अपहरण मामले में दिनारा थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। लक्ष्मीना देवी बहेरी शिवसागर द्वारा भूमि खरीदगी के बाद मुकदमा करने के संबंध में आवेदन दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.