बेगुसराय, मार्च 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे के लिए अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। हालांकि, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण किसी भी मामले में निर्णय नहीं लिया जा सका। हड़ताल के चलते जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं पूर्व से लंबित दो मामलों पर भी अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी। मौके पर एसआई मो. इस्माइल तथा कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.