हरिद्वार, अप्रैल 6 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की गूंज साफ सुनाई दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन की तत्परता का परिचय दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सख्त समयसीमा के साथ भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, नहर मरम्मत, अतिक्रमण, जलभराव और आवागमन जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी चुनौतियों को उजागर करती हैं। ग्राम लिब्बरहेड़ी की प्रधान शबनम ने चक मंगलौर नहर क्षेत्र में सीपेज ड्रेन की सफाई और पक्की पटरी निर्माण की मांग उठाई, ताकि बारिश के दौरान खेतों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। वहीं, कांगड़ी निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.