बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- हरनौत, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल पांच मामले सामने आए। इसमें से दो का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि मुढ़ारी गांव के शिशुपाल चौहान व रंजन कुमार का सुभाष चौहान के साथ चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है। वहीं, चेरो निवासी वीरेश कुमार और वसंत पासवान के बीच जमीन की नापी को लेकर चल रहा गतिरोध भी दूर कर लिया गया। अन्य तीन मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तारीख दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...