बेगुसराय, दिसम्बर 13 -- मटिहानी। अंचल कार्यालय में शनिवार को मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार की संयुक्त उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। मटिहानी थाना क्षेत्र से कुल तीन भूमि विवाद के मामले लंबित थे। इनमें किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। नयागांव थाना क्षेत्र से पांच मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों को अगली तिथि के लिए लंबित रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि शेष मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.