समस्तीपुर, मार्च 8 -- वारिसनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने की। जनता दरबार में नए और पुराने मामलों को लेकर कुल सात फरियादी पहुंचे। सुनवाई के दौरान दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष पांच फरियादियों को आवश्यक साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, अंचल कर्मी मंटून कुमार, रविशंकर पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.