बेगुसराय, मार्च 7 -- नावकोठी। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुराने लंबित भूमि विवाद के चार मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया। निष्पादित मामलों में समसा पंचायत के वार्ड संख्या 01 करैटाड़ निवासी अजीत महतो एवं विजय महतो की रैयती भूमि का मापी कराने का आदेश दिया गया। वहीं अझौर निवासी संतोष चौधरी एवं नावकोठी निवासी मनोज चौधरी के मामले में भूमि रैयती होने के कारण बंटवारा सूट दायर करने का आदेश दिया गया। इस दौरान दो अन्य भूमि विवाद के मामले निष्पादन के लिए लंबित रखे गए। जनता दरबार में अंचलाधिकारी सूरज कुमार, एएसआई गुड़िया कुमारी, कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.