जनता दरबार में दो आवेदन प्राप्त हुआ
कटिहार, जून 8 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार को विभागीय निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।जनता दरबार में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग से संबंधित दो आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बीडीओ शुभम प्रकाश ने संबंधित कर्मियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.